हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सरकारी और प्राइवेट प्रशिक्षण संस्थानों के जेबीटी भाग-1 और 2 के री-अपीयर परीक्षार्थियों की डेट शीट जारी कर दी है। बोर्ड री-अपीयर की परीक्षा 15 से 26 नवंबर तक दो सत्रों में लेगा।
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों में स्थापित परीक्षा केंद्रों में जेबीटी भाग-2 की परीक्षा प्रात: कालीन सत्र में दस से एक बजे तक ली जाएगी, जबकि भाग-1 की परीक्षा दो से सायं पांच बजे तक होगी। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि डेटशीट जारी करने की पुष्टि कर दी है।
भाग-1 और 2 की डेटशीट
दिनांक विषय
15 नवंबर एजूकेशन इन इंडिया विद स्पेशल रेफ्रेंस टू एचपी
16 नवंबर एजूकेशन प्लानिंग एडं मैनेजमेंट
17 नवंबर अंडरस्टेंडिंग द फिजियोलॉजी ऑफ लर्निंग विद स्पेशल रेफ्रेंस टू 6-11 ईयर एज ग्रुप
18 नवंबर पेडागोगी एक्रोस द सर्कुलम एडं ईटी
19 नवंबर अंडरस्टेंडिंग क्लासरूम प्रोसेस इन हिंदी
21 नवंबर अंडरस्टेंडिंग क्लासरूम प्रोसेस इन इंग्लिश
22 नवंबर अंडरस्टेंडिंग क्लासरूम प्रोसेस इन मैथेमेटिक्स
23 नवंबर अंडरस्टेंडिंग क्लासरूम प्रोसेस इन सोशल साइंस
25 नवंबर फिजिकल एजूकेशन स्पोर्ट्स एंड योगा
26 नवंबर फाइन आर्ट एंड म्यूजिक