कर्मचारी चयन आयोग ने होमगार्ड और आयुर्वेद विभाग में भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके तहत आयोग ने पोस्ट कोड 535 के तहत सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर, प्लाटून कमांडर, चीफ इंस्ट्रक्टर, प्रशासनिक अधिकारी एवं सहायक स्टोर अधिकारी के छह पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती
परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन पदों के लिए आयोग ने वर्ष 2016 में आवेदन मांगे थे।
इसके बाद आयोग ने 27 मार्च 2018 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। इसमें 18 अभ्यर्थियों को मूल्यांकन परीक्षा के लिए चयनित किया गया है।
कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 553 आयुर्वेद विभाग में मेकेनिक के एक पद को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है।
आयोग ने 28 मार्च 2018 को इस एक पद को भरने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। जिसमें चार अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इन अभ्यर्थियों को शीघ्र आगामी परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
ये अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण
होमगार्ड विभाग में यह हुए उत्तीर्ण
535000014, 535000023, 535000044, 535000054, 535000065, 535000071, 535000088, 535000097, 535000102, 535000115, 535000122, 535000151, 535000158, 535000161, 535000181, 535000189, 535000237, 535000253
मेकेनिक के लिए चार हुए पास
553000019, 553000023, 553000036, 553000042