आईटीआई के प्रधानाचार्य (सीनियर स्केल) इंजीनियर शिवेंद्र डोगरा ने बताया कि कंपनी सैलरी के साथ रहने की सुविधा देगी। तीनों समय खाने की व्यवस्था और भारत से अबुधाबी जाने के लिए हवाई टिकट का खर्च देगी। साथ वीजा तथा मेडिकल का सारा खर्च कंपनी वहन करेगी। कंपनी का अबुधाबी में पानी के बड़े-बड़े पाइप बनाने का कार्य है।
आज भी होगा कैंपस इंटरव्यू
संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी लता देवी ने बताया कि कंपनी 19 दिसंबर को भी कैंपस इंटरव्यू लेगी। बुुधवार को ऑटोमोबाइल, मेकेनिक मोटर व्हीकल, डीजल मेकेनिक ट्रेड के युवाओं के कैंपस इंटरव्यू होंगे। अन्य आईटीआई में भी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां इंटरव्यू युवाओं का चयन करेंगी।