फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस इस दिन करेगी विधानसभा का घेराव

Tue, 21 Aug 2018 09:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि युकां 24 अगस्त को देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी,  महिला अत्याचार सहित प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ  विधानसभा का घेराव करेगी।

विज्ञापन


इस दौरान युवा कांग्रेस पहले चौड़ा मैदान में रैली निकालेगी। इसके बाद विधानसभा का घेराव करेगी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित कांग्रेस के सभी विधायक भाग लेंगे। 

 विधानसभा के घेराव के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। देश में हर साल बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, हिंसा सहित महिला अत्याचार पर काबू पाने में मोदी सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन


2014 में हुए लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने देश की जनता के साथ वोट की राजनीति की। देश में अच्छे दिन लाने, विदेशों से काला धन वापस लाने सहित कई वायदे किए थे।

पूर्व में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान बीजेपी ने सत्ता हथियाने के लिए वोट की राजनीति की। मनीष ठाकुर ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में बीजेपी को करारा झटका लगेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने देश के करोड़ों बेरोजगारों को रोजगार देने की बात की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। प्रदेश में भी जयराम सरकार के सात महीने के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें