फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIM बिल हुआ पास लेकिन फिर भी नहीं मिलेगी डिग्री..

Thu, 01 Mar 2018 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
degree
विज्ञापन

आईआईएम का बिल भले ही पास हो गया हो लेकिन छात्रों को एमबीए की डिग्री नहीं मिलेगी..

विज्ञापन

आईआईएम बिल पास होने के बाद भी इस साल छात्रों को एमबीए की डिग्री नहीं, बल्कि डिप्लोमा ही मिलेगा। आईआईएम लखनऊ समेत कई आईआईएम में पीजीडीएम की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने डिग्री लेने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते सभी आईआईएम की दिल्ली में बुधवार को बैठक यह फैसला लिया गया।

बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक में अधिकतर आईआईएम निदेशकों का मानना था कि छात्र तैयार नहीं हैं, ऐसे में डिग्री की बजाय डिप्लोमा ही देें।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक आईआईएम की सोसायटी नहीं बनी है..

हालांकि दो से तीन आईआईएम डिग्री देने पर अड़े हैं, लेकिन अभी तक आईआईएम की सोसायटी नहीं बनी है, जिससे डिग्री कंफर्म होने में देर लगेगी।

इसके अलावा छात्रों डिप्लोमा देने की बात कह कर दाखिला दिया गया था। दाखिले के समय जो नियम होंगे, डिग्री में वही लागू होंगे। नए आईआईएम तो पहले ही डिग्री की बजाय डिप्लोमा देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें