फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की महिला हैंडबाल टीम का जीत के साथ आगाज

Sat, 07 Apr 2018 10:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर में चल रहे 32वें फेडरेशन कप का पहला मैच हिमाचल की हैंडबाल टीम ने जीत लिया है। इसमें हिमाचल की महिला हैंडबाल टीम ने तमिलनाडु को 30-25 अंक से पराजित किया।  

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश हैंडबाल महिला टीम के मैनेजर कर्ण चंदेल ने बताया कि पहले मैच में महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम की कप्तान शिवानी गौतम और भावना शर्मा ने सबसे ज्यादा 9-9 गोल किए। 

इसके अलावा दीपशिखा ने 6, मिताली ने 4 और ज्योति ने 2 गोल किए। गोलकीपर शिवानी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। उम्मीद जताई कि हिमाचल की टीम अपने अगले मैच में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी। 
विज्ञापन


वहीं प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, डॉ. लाल चंद शर्मा, दलीप ठाकुर, डीडी तनवर, वीरेंद्र शर्मा, लखवीर लखी, सहायक उपाध्यक्ष राजीव कुमार, कपिल जैन, संयुक्त सचिव डॉ. राज कुमार, हीरा सिंह, विनोद गुलेरिया, संदीप मित्तल, कोषाध्यक्ष मुनीष राणा, मीडिया 

प्रभारी कर्ण चंदेल, सोहन लाल, दीपक सैनी, अजय चौधरी सहित अन्य लोगों ने आशा व्यक्त की है कि फेडरेशन कप में हिमाचल महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिस प्रकार पहला मैच जीता है, उसी प्रकार अन्य मैच भी जीतेगी व पदक हासिल करेगी।      

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें