फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, यहां लगेगा रोजगार मेला

Sat, 07 Apr 2018 10:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका मिलने वाला है। कांगड़ा जिले के डाडासीबा स्थित रैली मैदान में 8 अप्रैल को रोजगार मेला लगेगा। इस रोजगार मेले में ऊना, बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ और पांवटा साहिब की नामी कंपनियां साक्षात्कार लेंगी। 

विज्ञापन


आईटीआई से विभिन्न ट्रेडों में पासआउट, डिप्लोमा धारक और विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवा इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर लगाए जा रहे रोजगार मेले में आठवीं, दसवीं पास, आईटीआई से फिटर, इलेक्ट्रानिक, मेकेनिक, टर्नर, कोपा, कटिंग-स्वीइंग, ड्रेस

मेकिंग, डिप्लोमा होल्डर मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, बीटेक, डी फार्मा, बी फार्मा, एम फार्मा, बीए, बीकॉम, बीएससी, एमएससी (केमिस्ट्री, बायोटेक, माइक्रोबायोलॉजी, फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री), एमबीए (एचआर) पासआउट युवा भाग ले सकते हैं।  
विज्ञापन


उम्मीदवारों को समस्त प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, रोजगार पहचान पत्र तथा पोसपोर्ट साइज दो फोटोग्राफ साथ लाने होंगे। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा के प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने बताया कि डाडासीबा रैली मैदान में आठ अप्रैल को पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा नौकरी के लिए भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें