फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विश्वविद्यालय: यूजी और शास्त्री द्वितीय वर्ष की फाइनल डेटशीट जारी

Mon, 05 Jul 2021 08:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

आपत्तियों पर विचार करने के बाद क्लैश होने वाली समस्या को दूर करने के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने फाइनल परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी, बी कॉम और शास्त्री द्वितीय वर्ष का परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। पूर्व में विवि की ओर से जारी की गई संभावित डेटशीट के बाद आई आपत्तियों पर विचार करने के बाद क्लैश होने वाली समस्या को दूर करने के बाद फाइनल परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। बीए, बीएससी, बीवॉक कोर्स के  द्वितीय वर्ष की ये परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू हो कर 14 अगस्त तक चलेंगी।  जबकि शास्त्री की आफलाइन परीक्षाएं 16 जुलाई से शुरू होगी और 11 अगस्त तक चलेंगी। 

विज्ञापन


यूआईटी ने 10 जुलाई तक बढ़ाई फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 
हिमाचल प्रदेश विवि के यूआईटी संस्थान ने बीटेक के छात्रों को फीस जमा करवाने के लिए अतिरिक्त समय दे दिया है। संस्थान ने फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि को दस जुलाई तक बढ़ाया है। बिना लेट फीस के छात्र फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद एक हजार रुपये की लेट फीस ली जाएगी। संस्थान के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि फीस जमा करवाने संबंधित आदेश विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें