फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ विषयों को कौशल विकास निगम के अंतर्गत चलाएगा हिमाचल तकनीकी विवि

Wed, 11 Dec 2019 09:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. एसपी बंसल की अध्यक्षता में बुधवार को कौशल विकास निगम के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में कौशल विकास निगम के प्रांत समन्वयक नवीन शर्मा भी मौजूद रहे। कुलपति बंसल ने कहा कि बहुत शीघ्र हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय भी कौशल विकास निगम हिमाचल प्रदेश के साथ मिलकर तकनीकी विश्वविद्यालय के परिसर एवं इससे संबंधित महाविद्यालय परिसर में कौशल विकास के अंतर्गत विभिन्न विषयों और पाठ्यक्रमों पर प्रदेश के जरूरतमंद और कौशल से परिपूर्ण विद्यार्थियों को शिक्षा मुहैया करवाएगा।

विज्ञापन


बैठक में विभिन्न प्रशिक्षण और पाठ्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय अपने शुरुआती सत्र में पहले नाै विषयों को कौशल विकास निगम के अंतर्गत चलाएगा। जिसमें विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा, आवास और अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। शीघ्र ही तकनीकी विश्वविद्यालय और प्रदेश कौशल विकास निगम के बीच में एमओयू हस्ताक्षर किया जाएगा। जिसमें प्रारंभिक सत्र में 9 विषयों को शुरू किया जाएगा।

 

आने वाले समय में इसकी संख्या में इजाफा भी होगा। पहले प्रत्येक विषय के लिए 30 सीटों का प्रावधान किया जाएगा। जिसमें विद्यार्थी को शिक्षा, छात्रावास की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी जो कि निशुल्क होगी। प्रांत समन्वयक नवीन शर्मा ने कहा की कौशल विकास निगम प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के साथ विभिन्न पाठ्यक्रमों को शुरू कर रहा है। बैठक में अधिष्ठाता अकादमिक प्रो कुलभूषण चंदेल और कुलसचिव राकेश शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें