फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई

Mon, 19 Jul 2021 10:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि 22 जुलाई से प्रस्तावित परीक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से करवाने की तैयारियां पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने नए शैक्षणिक सत्र में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ाई है। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. कुलभूषण चंदेल ने कहा कि बीटेक डायरेक्ट और लेटरेल एंट्री, बी फार्मेसी डायरेक्ट और लेटरेल एंट्री, बी फार्मेसी (आयुर्वेद), बी आर्क, बीबीए, बीसीए, बीएससी (एचएमसीटी/बीएचएमसीटी), एमबीए, एमबीए (टीएंडएचएम), एमसीए, एमटेक, एम फार्मेसी, एमएससी (भौतिक विज्ञान), एमएससी (पर्यावरण विज्ञान) पीजी डिप्लोमा इन योग (दोनों सत्र) विषयों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। 

विज्ञापन


परीक्षा फार्म नहीं भरने वाले विद्यार्थी भी दें सकेंगे परीक्षा
 तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने किसी कारणवश परीक्षा फार्म न भर पाने वाले विद्यार्थियों को राहत दी है। तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि जो विद्यार्थी किसी कारणवश अपना परीक्षा फार्म नहीं भर पाए हैं, ऐसे विद्यार्थी अपने संबंधित परीक्षा केंद्र में 21 जुलाई को शाम चार बजे तक अपनी प्रमाणिक ई-मेल और मोबाइल नंबर लिखवा कर परीक्षा में बैठ सकते हैं। तकनीकी विवि ऐसे विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क लेट फीस सहित बाद में लेगा। उन्होंने ऐसे सभी विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र अधीक्षक के साथ संपर्क करने के निर्देश दिए। इस निर्णय से इंजीनियरिंग, फॉर्मेसी संकाय के सैकड़ों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जो किसी कारणवश अपना परीक्षा फार्म जमा नहीं करवा सके हैं। 

सभी विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों में दें संपर्क नंबर, ई-मेल
 हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि 22 जुलाई से प्रस्तावित परीक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से करवाने की तैयारियां पूरी हो चुकी है। सभी परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों में दो ई-मेल आईडी और एक व्हाट्सएप नंबर दें, ताकि प्रश्न पत्र भेजने और उतर पुस्तिका वापस लेने में आसानी हों सके। 
विज्ञापन


पहली बार इंजीनियरिंग कॉलेजों का ऑनलाइन संबद्धता निरीक्षण
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने पहली बार ऑनलाइन माध्यम से सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों की संबद्धता निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी ही है। तकनीकी विवि ने वर्ष 2021-22 सत्र के लिए प्रदेश के 48 सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों का ऑनलाइन माध्यम की संबद्धता निरीक्षण किया। सरकारी और निजी इंजीनियरिंग, फार्मेसी और मैनेजमेंट के शिक्षण संस्थानों की रिकॉर्ड समय के अंदर ऑनलाइन संबद्धता निरीक्षण किया गया। ऑनलाइन संबद्धता निरीक्षण के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया था, जिसमें तकनीकी विवि के अलावा बाहरी विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया था। अब 22 जुलाई को संबद्धता बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है। तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि कोरोना काल में तकनीक के माध्यम से संबद्धता निरीक्षण प्रक्रिया पूरी कर हिमाचल में एक नई शुरुआत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें