प्रदेश टीम में स्नेहा, नंदिनी शर्मा, प्रियंका ने भाग लिया। लड़कों के वर्ग में प्रदेश टीम ग्रुप डी में एक भी मैच नहीं जीत पाई। टीम को महाराष्ट्र ने 21-12 और 21-16 से पराजित किया।
तेलंगाना की टीम ने 21-15 और 21-10, चंडीगढ़ ने 21-19 और 21-18, कर्नाटक ने 21-14, 21-18 और मणिपुर ने 21-5 और 21-8 से हराकर प्रदेश टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।
हिमाचल टीम में लड़कों में कुनाल गुलेरिया, रितिक राणा और साहिल चौधरी शामिल रहे। टीम मैनेजर समीर ने बताया कि प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में 28 राज्य और लड़कों के वर्ग में 26 राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।