फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयूमेट-2018 परीक्षा का परिणाम घोषित, जीडी-इंटरव्यू इस दिन से

Sat, 09 Jun 2018 05:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (एचपीयूबीएस ) ने एचपीयूमेट-2018 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसे संस्थान की वेबसाइट www.hpubsshimla.org और www.admissions.hpushimla.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। संस्थान के निदेशक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि 26 मई को ग्यारह परीक्षा केंद्रों में एमबीए कोर्स में प्रवेश को आयोजित की गई इस परीक्षा में 2023 छात्र छात्राओं ने भाग लिया था।

विज्ञापन


एमबीए कोर्स की 60-60 सब्सिडाइज्ड और नान सब्सिडाइज्ड सीटों पर प्रवेश इस परीक्षा के प्राप्तांक और जीडी इंटरव्यू के लिए तय 10-10 अंकों में से मेरिट बनाकर दिया जाएगा। सभी छात्रों के स्कोर कार्ड उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए गए है। जिसे छात्र अपने लागइन के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है।

विज्ञापन

कब होगी जीडी और इंटरव्यू

यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल की 120 सीटों और धर्मशाला रिजनल सेंटर की एमबीए सीटों पर प्रवेश देने को हुई इस परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर 15 जून को मेरिट जारी कर दी जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरचा के लिए पात्र अभ्यर्थियों के कॉल लेटर वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। जिसे डाउनलोड कर छात्र ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार में अपीयर हो सकेंगे।

पात्र छात्रों को पंजीकृत किए मोबाइल नंबर पर भी जीडी और साक्षात्कार की सूचना दी जाएगी।  इस संबद्ध में अधिक जानकारी को अभ्यर्थी एचपीयूबीएस के लेंडलाइन नंबर 0177-2831653 पर भी संपर्क कर सकेंगे। 

एमबीए कोर्स की सब्सिडाइज्ड सीट के लिए पात्र अभ्यर्थियों का ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार 9 से 12 जुलाई तक संस्थान में होगा। जबकि नान सब्सिडाइज्ड 60 सीटों के लिए जीडी और इंटरव्यू को 16 से 21 जुलाई की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें