फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में हिमाचल ने जीते 44 मेडल, बढ़ाया प्रदेश का मान

Tue, 23 Jan 2018 02:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग फेडरेशन कप प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने 44 मेडल  जीतकर दमखम दिखाया। इस स्पर्धा में प्रदेश की टीम पांचवें स्थान पर रही। इनमें कुल्लू जिला के खिलाड़ियों ने प्रदेश भर में सबसे ज्यादा 28 मेडल जीतकर अपना दबदबा बनाया है। 

विज्ञापन


इनमें 10 गोल्ड, 4 सिल्वर और 6 कांस्य मेडल शामिल हैं। 15 से 21 जनवरी तक दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग फेडरेशन कप प्रतियोगिता में कुल्लू जिला से 21 खिलाड़ियों ने टीम में हिस्सा लिया। 

प्रदेश किक बॉक्सिंग संघ के महासचिव डा. संजय यादव और जिला किक बॉक्सिंग के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम में 68 खिलाड़ी शामिल थे। नैंसी शर्मा और सिमोन ने एक-एक गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। 
विज्ञापन


जबकि उर्वशी ने एक गोल्ड व एक सिल्वर, श्रेया ने भी एक गोल्ड व एक सिल्वर, तनिशा व युशिका सूद ने एक-एक गोल्ड, मंजू देवी, आंचल पठानिया, सुकृति व दीक्षा ने भी क्रमश: एक गोल्ड व एक-एक कांस्य मेडल जीते हैं। 

इस खिलाड़ी ने छठा गोल्ड किया अपने नाम

गीता देवी व वर्षा ने एक-एक सिल्वर व एक-एक कांस्य मेडल जीत कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया है। पर्व पठानिया ने छठी बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेते हुए छठा गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

अभय गुलेरिया ने गोल्ड व क्षितिज वर्मा ने एक गोल्ड व एक कांस्य मेडल हासिल किया। पुष्कर, प्रमोद, प्रबल व काव्यांश ने कांस्य मेडल जीते हैं। बिलासपुर के अखिल ने दो कांस्य, कांगड़ा के औजस्य ने एक गोल्ड, हर्षद ने कांस्य, रमनदीप ने एक सिल्वर, सोलन के मंजीत ने दो गोल्ड व मेघा ने एक गोल्ड, रोहित, नितेश,

अंकित व मानसी ग्रोवर ने भी क्रमश: कांस्य, श्वेता व कमरजीत ने सिल्वर, मंडी के श्रेयांश व चंबा के सिमरनजीत ने गोल्ड मेडल जीता। इस स्पर्धा में सुनीता ग्रोवर, एशियन रेफरी रणवीर ठाकुर, मनोज पटियाल व राकेश कुमार ने हिस्सा लिया। 

खिलाड़ियों के सराहनीय प्रदर्शन पर मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश, अश्विनी महंत, किशन ठाकुर, संजय शर्मा, धनवीर ठाकुर, राजीव रूपल, अजय गुलेरिया, हंसराज शर्मा व कृष्ण लाल ने खुशी जताई है। 
विज्ञापन

नालागढ़ का सर्वजीत मुक्केबाजी में दिखाएगा दम

नालागढ़ के ढाणा निवासी सर्वजीत मुक्केबाजी में दम दिखाने को तैयार हैं। उनका चयन कर्नाटक के बंगलूरू में 24 से 28 जनवरी तक होने वाली 60वीं सीनियर पुरुष नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। सर्वजीत इस चैंपियनशिप में अपने पंच से प्रतिद्वंद्वियों को चित करने को आतुर हैं। 


राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में रनरअप रहे सर्वजीत कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। वह जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं से लेकर खेल महाकुंभ हरियाणा में भी अपनी धाक जमा चुके हैं।

सर्वजीत ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2010 से बॉक्सिंग खेलना शुरू किया और जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई बार उन्होंने भाग लिया है। उन्होंने कहा कि उनके साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए नालागढ़ उपमंडल के एक अन्य युवक का चयन भी हुआ है।

वह दो साल जेबीटी की ट्रेनिंग करने के चलते बॉक्सिंग से दूर रहे, लेकिन अब उन्होंने दोबारा बॉक्सिंग शुरू कर दी है। उनका लक्ष्य अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना है और एशिया स्तर पर खेलकर देश, प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें