फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LU में ओपन एयर समेत तीन कैंटीनों की सौगात जल्द, खाने की क्वालिटी भी होगी अच्छी

Mon, 22 Jan 2018 11:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल बाद ही सही, लखनऊ विश्वविद्यालय में एक साथ तीन कैंटीनों का निर्माण शुरू हो गया है। पुराने परिसर में दो और न्यू कैंपस में एक कैंटीन का काम चल रहा है। ओल्ड कैंपस में विद्यार्थियों को ओपन एयर कैंटीन के साथ ही बेहतर खाने की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


दावा किया जा रहा है कि अब सभी कैंटीनों में मिलने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पहले से बेहतर होगी। विवि प्रशासन इनका निर्माण पूरा होने के बाद नई-पुरानी सभी कैंटीनों के टेंडर भी नए सिरे से जारी करेगा।

विवि को ओपन एयर कैंटीन के लिए पिछले साल ही तीन लाख रुपये मिले थे। इसका काम पिछले साल ही शुरू होना था। कुलपति ने इसका काम तुरंत शुरू करने का निर्देश भी दिया था। इसके बाद एक साल बीत गया है, लेकिन ओपन एयर कैंटीन का काम शुरू नहीं हो सका था।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स को अब ओपन एयर के साथ ही दो अन्य नई कैंटीन की भी सौगात मिलेगी। ओपन एयर कैंटीन का काम छात्रसंघ भवन के पास शुरू हो चुका है। जबकि ओल्ड कैंपस में बायोकेमिस्ट्री विभाग के पास कैंटीन का निर्माण हो रहा है।

जबकि न्यू कैंपस में पुरानी जगह पर ही कैंटीन का निर्माण कराया जा रहा है। पुराने परिसर में इसके अलावा छात्रसंघ भवन, विज्ञान संकाय और कॉमर्स संकाय पर कैंटीन चल रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

न्यू कैंपस में फिलहाल कोई कैंटीन नहीं

लविवि के न्यू कैंपस में इस समय एक भी कैंटीन नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों को एक कप चाय के लिए भी दो किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। नवीन परिसर में पिछले छह महीने से कैंटीन ठप पड़ी है। अब नए सिरे से कैंटीन का निर्माण शुरू हुआ है। ऐसे में विद्यार्थियों की समस्या जल्द दूर होने की उम्मीद जगी है।

इस संबंध में लविवि के प्रवक्ता प्रो. एनकेे पांडेय ने बताया कि विवि के ओल्ड तथा न्यू कैंपस में विद्यार्थियों को अच्छी गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री की कैंटीन सुविधा मिलेगी। इसके लिए अगले सप्ताह टेंडर जारी कर दिया जाएगा। ओपन एयर तथा अन्य कैंटीन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें