फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग: स्टेनो टाइपिस्ट के स्किल टेस्ट का परिणाम घोषित

Tue, 29 Jun 2021 11:32 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि  पोस्ट कोड 755 स्टेनो टाइपिस्ट की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन नौ अगस्त 2021 को किया जाएगा।
 
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 755 स्टेनो टाइपिस्ट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस पोस्ट कोड के तहत 32 पदों को भरने के लिए आयोग ने 27 जनवरी से 30 जनवरी और एक फरवरी से 6 फरवरी 2021 तक स्किल टेस्ट का आयोजन किया था। आयोग ने लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट की मेरिट के आधार पर 41 अभ्यर्थियों का चयन आगामी 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन नौ अगस्त 2021 को किया जाएगा। रोलनंबर 755000523, 755000725, 755000795, 755000814,755000847, 755001114, 755001602, 755002741, 755003270, 755003600, 755004152, 755004453, 755004665, 755004891, 755004958, 755005014, 755005020, 755005108, 755005159, 755005275, 755005280, 755005418, 755005435, 755005475, 755005481, 755005512, 755005542, 755005564, 755005583, 755005608, 755005635, 755005898, 755005910, 755006045, 55006315, 755006645, 755006803, 755006839, 755006871, 755007194 और रोलनंबर 755007330 का चयन मूल्यांकन परीक्षा के लिए हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें