फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग: टाइपिंग टेस्ट के लिए 640 अभ्यर्थी चयनित, मार्केटिंग असिस्टेंट का परिणाम भी घोषित

Wed, 13 Jan 2021 08:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 755 स्टेनो टाइपिस्ट के पदों को भरने के लिए भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के पास 8381 आवेदन आए। इसमें से 7249 आवेदन सही पाए गए। आयोग ने इन पदों के लिए आवेदन मांगने के बाद 25 अक्तूबर 2020 को लिखित परीक्षा करवाई।

विज्ञापन


इसमें 3178 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। जबकि 4071 अभ्यर्थी अनपुस्थित रहे। आयोग ने लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 640 अभ्यर्थियों का आगामी शॉर्टहैंड और टाइपिंग टेस्ट के लिए चयन किया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि स्किल टेस्ट 27 जनवरी से 30 जनवरी और 1 फरवरी से 6 फरवरी 2021 के बीच होगा।

वहीं, प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने मार्केटिंग असिस्टेंट पोस्ट कोड 757 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। दो पदों के लिए हुई लिखित और मूल्यांकन परीक्षा के आधार पर रोलनंबर 757000250 और 757001315 को चयनित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें