फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला ने जारी किया बीएड का संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल

Tue, 12 Jan 2021 08:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पूर्व में तय किए गए बीएड काउंसलिंग शेड्यूल के मुताबिक पहली आवंटन सूची को अब आज को जारी करेगा। सूची जारी करने में हुई देरी के कारण विवि ने बीएड की काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी किया है। पहले चरण की काउंसलिंग की आवंटन सूची 13 जनवरी को जारी की जाएगी। इसमें शामिल अभ्यर्थियों को 14 से 17 जनवरी तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करनी होगी। दूसरे चरण में 21 से 22 जनवरी तक कॉलेज ऑप्शन के साथ आवेदन करना होगा। इसकी आवंटन सूची 23 जनवरी को जारी की जाएगी। प्रवेश पाने वालों को 24 से 27 तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करने का समय दिया जाएगा । तीसरे चरण में 30 जनवरी से 2 फरवरी तक कॉलेज विकल्प के साथ आवेदन करना होगा। इसकी आवंटन की सूची तीन फरवरी को जारी की जाएगी। प्रवेश पाने वालों को 4 से 6 फरवरी तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।  

विज्ञापन


बीडीएस के लिए दूसरे राउंड में भी खाली रह गईं 117 सीटें 
विश्वविद्यालय के सरकारी और निजी डेंटल कॉलेजों में दूसरे मॉप अप राउंड तक 117 सीटें खाली रह गई हैं। इसमें सरकारी डेंटल कॉलेेज में विभिन्न श्रेणी की बारह सीटें, जबकि निजी डेंटल कॉलेजों में हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर में स्टेट और मैनेजमेंट कोटा की 18, डेंटल कॉलेज नालागढ़ में 30 और हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज पांवटा साहिब में स्टेट और मैनेजमेंट कोटा की 57 सीटें खाली हैं। इन सीटों को दूसरे मॉप अप राउंड में भरा जाना है। इसके लिए विश्विद्यालय ने ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि को 13 जनवरी तक बढ़ाया है। तय शेड्यूल के मुताबिक 15 जनवरी को राउंड के बाद आवंटन सूची जारी कर दी जाएगी। प्रवेश पाने वालों को 18 जनवरी को आवंटित किए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। जिन अभ्यर्थियों ने हिमाचल के निजी दंत महाविद्यालयों में पिछले चरणों की काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश ले रखा है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी 0177-2830891 और 0177-2833588 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें