फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका की कप्तानी में हिमाचल की सीनियर महिला कबड्डी टीम मुंबई रवाना

Wed, 07 Feb 2018 12:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सूबे की सीनियर महिला कबड्डी टीम कप्तान प्रियंका नेगी की अगुवाई में फेडरेशन कप खेलने मुंबई रवाना हो गई। फेडरेशन कप में देश की सिर्फ टॉप आठ टीमें भाग लेती हैं।सूबे की सीनियर पुरुष वर्ग की टीम इसके लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है।मुंबई में फेडरेशन कप का आयोजन नौ से 12 फरवरी तक होगा। सिरमौर की प्रियंका नेगी पहली बार सूबे की सीनियर टीम की कप्तानी करेंगी।

विज्ञापन


इसके अलावा टीम में कुल्लू जिला की कविता ठाकुर उपकप्तान, मंडी की भावना ठाकुर, रीना ठाकुर व सारिका, सिरमौर की पुष्पा राणा, ललिता व सुषमा शर्मा, सोलन की ज्योति, विशाखा, बिलासपुर की मनीषा, निधि शर्मा टीम में शामिल है। टीम के साथ कोच रत्न लाल ठाकुर और प्रबंधक संजीव कुमार बुधवार को मुंबई के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें