फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड ने वेबसाइट पर डाले वार्षिक परीक्षाओं के मॉडल पेपर

Fri, 08 Jan 2021 05:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वेबसाइट पर वार्षिक परीक्षाओं के मॉडल पेपर अपलोड किए हैं। पाठ्यक्रम में 30 फीसदी कटौती के साथ तैयार किए गए ये मॉडल पेपर विद्यार्थियों को काफी हद तक वार्षिक परीक्षाओं में डाले जाने वाले पेपरों का पैट्रन बताएंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी से उत्पन्न हुई प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण शैक्षणिक सत्र 2020-21 की पांचवीं, आठवीं, नौवीं, दसवीं, जमा एक और दो (नियमित/राज्य मुक्त विद्यालय) कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 70 प्रतिशत पाठ्यक्रम के आधार पर होंगी।

विज्ञापन


इस दौरान 30 प्रतिशत अधिक वैकल्पिक प्रश्न, प्रश्न पत्रों में जोड़कर दिए जाएंगे। प्रदेश के छात्रों और अध्यापकों की सुविधा के लिए सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम में 30 फीसदी कटौती करने के पश्चात 30 प्रतिशत अतिरिक्त वैकल्पिक प्रश्न, प्रश्न पत्रों में जोड़कर आदर्श प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं, जोकि बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने सूबे के स्कूलों के प्रधानाचार्यों से कहा कि वार्षिक परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों की तैयारी सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध आदर्श प्रश्नपत्रों को छात्रों से हल करवाएं, ताकि वार्षिक परीक्षाओं के दौरान छात्रों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें