फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेशः शिक्षा बोर्ड ने जारी किया टेट का शेड्यूल, जानिए कब होंगी परीक्षाएं

Fri, 19 Apr 2019 05:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षाओं का वर्ष-2019 का शेड्यूल जारी कर दिया है। वर्ष 2019 में टेट परीक्षाओं का संचालन दो बार किया जाएगा। जेबीटी शास्त्री का टेट 16 जून, नॉन मेडिकल, भाषा अध्यापक 17 जून, आर्ट्स, मेडिकल 23 जून, पंजाबी और उर्दू का 30 जून को होगा। अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 मई से शुरू होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 21 मई दोपहर 12 बजे तक है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो
साल में दो बार होने वाली परीक्षाओं के नवंबर माह के शेड्यूल में जेबीटी शास्त्री का टेट 9 नवंबर, नॉन मेडिकल, भाषा अध्यापक का 10 नवंबर, आर्ट्स मेडिकल का 12 नवंबर, पंजाबी, उर्दू की परीक्षा 17 नवंबर को होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर से 9 अक्तूबर दोपहर 12 बजे तक कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
एमएंडएम एजूकेशन सर्विसेज हमीरपुर के निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि संस्थान की ओर से आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों की सहायता के लिए यूट्यूब पर एमएमईएस हमीरपुर नाम से चैनल शुरू किया है। इसमें आवेदनकर्ताओं को ऑनलाइन आवेदन के तरीके और परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगी।

4 of 5
टेट की तैयारी के लिए 20, 25, 30 अप्रैल से 45 दिन या 150 घंटे का कोर्स विषय विशेषज्ञों की ओर से संस्थान में शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
इसलिए इच्छुक परीक्षार्थी संस्थान में अपना पंजीकरण करवाकर अपनी तैयारी सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें