हिमाचल प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग ने देश और प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर प्रदेश न्यायिक सेवा, तहसील कल्याण अधिकारी और रीजनल मैनेजर के पदों को भरने के लिए होने वाले पर्सनैलिटी टेस्ट आगामी आदेशों तक टाल दिए हैं। 27 से 29 अप्रैल तक पर्सनैलिटी टेस्ट लिए जाने प्रस्तावित थे।