फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल को मिले नौ नए एचएएस और तीन बीडीओ, आयोग ने घोषित किया परिणाम

Sat, 20 Mar 2021 10:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • प्रशासनिक सेवा (एचएएस) की संयुक्त परीक्षा का परिणाम घोषित
  • हिमाचल को मिले नौ नए एचएएस और तीन बीडीओ
  • 13 सितंबर 2020 में हुई थी प्रारंभिक परीक्षा 
विज्ञापन
 राज्य लोकसेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राज्य लोकसेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) की संयुक्त परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित कर दिया है। शनिवार देर शाम को जारी परिणामों में नौ एचएएस, तीन बीडीओ, दो तहसीलदार, एक प्रिंसिपल/पीआरटीआई, दो डीईओ और एक एफसीएस एंड सीए चुने गए हैं। कुल 18 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया है। आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर 2020 में हुई थी। एक से सात दिसंबर 2020 तक मुख्य परीक्षा का आयोजन हुआ। 15 से 20 मार्च के दौरान पर्सनेलिटी टेस्ट लिए गए।

विज्ञापन


इसके आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की गई है। सामान्य श्रेणी से अमित कलथेक, मयंक शर्मा, अरक्षिया शर्मा, शिखा और आकांक्षा शर्मा का एचएएस के लिए चयन हुआ है। ओबीसी वर्ग से अभिषेक एचएएस के लिए चुने गए हैं। इनके अलावा अंशुल शांडिल बीडीओ, दीक्षित राणा डीसी/एफसीएस एंड सीए, अक्षय शर्मा डीईओ, अनुसूचित जनजाति वर्ग से ओशिन एचएएस, विवेक गुलेरिया बीडीओ, प्रियंका बीडीओ, उमेश प्रिंसिपल/पीआरटीआई, मोहित रतन अनुसूचित जाति वर्ग से एचएएस, अंशुल कुमार डीईओ, शिखा तहसीलदार, आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग से कुलवंत सिंह एचएएस और कर्म चंद तहसीलदार के पद के लिए चुने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें