फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU: इस दिन से शुरू होगी बीटेक की काउंसलिंग

Wed, 31 May 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम निकालने के बाद अब प्रोस्पेक्टस और काउंसलिंग शेड्यूल की तैयारियों में जुट गया है। विवि इसी हफ्ते विभिन्न विभागों में एडमिशन और शुल्क आदि की जानकारी से संबंधित जानकारी के लिए प्रोस्पेक्टस भी अपलोड करेगा।
विज्ञापन


इसके बाद काउंसलिंग का शेड्यूल जारी होगा। विवि ने अभी तक 20 जून से बीटेक की काउंसलिंग शुरू करने का प्लान तैयार किया है। विवि तीन चरणों में काउंसलिंग का आयोजन करेगा। पहले चरण में जेईई के आधार पर एडमिशन होगी। दूसरे चरण में एचपीसीईटी की मेरिट और तीसरे चरण में बारहवीं कक्षा की मेरिट के आधार पर काउंसलिंग का खाका तैयार किया गया है।

कैटेगिरी के आधार पर भी अलग से काउंसलिंग हो सकती है। बच्चों की संख्या अधिक होने पर काउंसलिंग शेड्यूल को बढ़ाया भी जा सकता है। बीटेक के साथ ही बी-फार्मेसी, एमबीए, एमसीए, एमटेक और एम-फार्मेसी की काउंसलिंग भी होगी। वर्तमान में प्रदेश तकनीकी विवि के अधीन पूरे राज्य में 43 से अधिक तकनीकी महाविद्यालय हैं, जहां पर करीब सात हजार विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन


हिप्र तकनीकी विवि के रजिस्ट्रार राकेश शर्मा ने कहा कि विवि के डीन अकादमिक डा. एनएन शर्मा प्रोस्पेक्टस तैयार कर रहे हैं। एक-दो दिन में विवि प्रोसपेक्ट्स तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। विवि ने काउंसलिंग के लिए 20 जून को अनुमानित शेड्यूल रखा है। विभिन्न चरणों में काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें