हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सेट (स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट) लिया। प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी। आयोग ने परीक्षा के लिए दस जिलों में केंद्र स्थापित किए थे। 22 विषयों के लिए यह परीक्षा ली गई। प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति और किन्नौर में सेट के लिए परीक्षा केंद्र स्थापित नहीं किए गए थे।
राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य सचिव प्रदीप सूद ने बताया कि 17948 अभ्यर्थियों ने सेट दिया। इसके लिए प्रदेश के दस जिलों में 89 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। इनमें से जिला मुख्यालय में भी परीक्षा केंद्र बनाए थे। उन्होंने कहा कि इस बार सेट देने के लिए कुल 27915 अभ्यर्थियों ने राज्य लोक सेवा आयोग के पास आवेदन किया था। इस बार सेट 22 विषयों के लिए लिया गया है। इनमें कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विषय शामिल हैं।