फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 हजार 839 युवाओं ने दी सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा

Sun, 11 Aug 2019 07:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस में सिपाही के 1063 पदों के लिए रविवार को प्रदेश के 19 परीक्षा केंद्रों पर 38 हजार 839 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया। शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों में से 403 परीक्षार्थी लिखित परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए पहली बार क्यूआर कोड युक्त अटेंडेंस शीट और एडमिट कार्ड जारी किए गए थे।

विज्ञापन


परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट में गड़बड़ी न हो, इसके लिए उसमें भी बार कोडिंग की गई थी। दोपहर 12 से एक बजे के बीच सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। हर परीक्षा केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। केंद्र का प्रभारी राजपत्रित पुलिस अधिकारी को बनाया गया है। आईजी ट्रेनिंग हिमांशु मिश्र ने बताया कि कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 11378 युवाओं ने परीक्षा दी।

Trending Videos
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
लाहौल स्पीति में सबसे कम 25 युवा परीक्षा देने पहुंचे। इसके अलावा चंबा में 3115, ऊना 2935, हमीरपुर 2514, मंडी 7357, कुल्लू 1794, किन्नौर 200, सोलन 1989, शिमला 2576 और सिरमौर में 2485 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

बताया कि परीक्षा केंद्र पर पुलिस के अधिकारियों को तैनात किया गया था, लेकिन परीक्षा कराने का अनुभव शिक्षा विभाग के पास होता है, इसलिए परीक्षा कक्ष के निरीक्षक और केंद्र अधीक्षकों की तैनाती के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद ली गई है। बताया कि पहली बार आधुनिक तकनीक का उपयोग कर परीक्षा केंद्र में फर्जी परीक्षार्थी के प्रवेश को रोकने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें