फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह डिग्री कॉलेजों में शुरू होंगे बीवॉक डिग्री कोर्स

Sat, 10 Apr 2021 11:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • रोजगारोन्मुखी शिक्षा देने के लिए सरकार ने बढ़ाया बीवॉक वाले कॉलेजों का दायरा
  • अभी 12 कॉलेजों में चल रहे हैं बीवॉक, कैंपस प्लेसमेंट के रहे हैं अच्छे नतीजे
विज्ञापन
छात्राएं (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के छह डिग्री कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र से बैचलर इन वोकेशनल की पढ़ाई शुरू होगी। कॉलेजों में विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा देने के लिए सरकार ने बीवॉक वाले कॉलेजों का दायरा बढ़ा दिया है। अब प्रदेश के 13 कॉलेजों में बीवॉक पढ़ाया जा रहा है। इन कॉलेजों में कैंपस प्लेसमेंट के बेहतर नतीजे सामने आने के बाद छह और कॉलेजों को इसके तहत लाया गया है।

विज्ञापन


रिटेल मैनेजमेंट, हॉस्पिटेलिटी कोर्स को बीवॉक के तहत पहले शुरू किया जाएगा। रोहड़ू के सीमा कॉलेज, कुल्लू के हरीपुर, राजगढ़, आनी, घुमारवीं और आरकेएमवी में नए शैक्षणिक सत्र से बीवॉक को शुरू किया जाना प्रस्तावित है। युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने के लिए बीवॉक डिग्री कोर्स शुरू करने की सरकार ने मंजूरी दी है। सरकार ने फैसला लिया है कि स्कूल और कॉलेजों में वोकेशनल विषयों को ज्यादा बढ़ावा दिया जाएगा। इसके चलते छह कॉलेजों में इस सत्र से बीवॉक डिग्री कोर्स शुरू होने जा रहे हैं।

वर्ष 2017 में राज्य सरकार ने कॉलेजों में बीवॉक डिग्री कोर्स शुरू किया था। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली, नूरपुर, चंबा, नाहन, रामपुर, धर्मशाला, मंडी, हमीरपुर, कुल्लू, सोलन, बिलासपुर और ऊना डिग्री कॉलेज में इसकी शुरुआत की थी। इन कॉलेजों से पहला बैच अब पासआउट हो चुका है। पहले बैच के 30 फीसदी विद्यार्थियों की कैंपस प्लेसमेंट हुई है। इन नतीजों को देखते हुए सरकार ने छह अन्य कॉलेजों में भी बीवॉक को शुरू करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें