फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड का कम नहीं हुआ क्रेज, 8300 सीटों के लिए साढ़े 17 हजार आवेदन

Sat, 25 Jul 2020 06:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना काल में बीएड में प्रवेश के लिए युवाओं का रुझान कम नहीं हुआ है। दो बार आवेदन की तिथि को बढ़ाया गया था। अधिक आवेदन आने पर निजी बीएड संचालकों को राहत की उम्मीद है। बीएड की विवि के अपने धर्मशाला स्थित शिक्षा विभाग के शिक्षा संस्थान और संबद्ध 73 निजी बीएड कॉलेजों की 8300 सीटों के लिए 17,500 ने ऑनलाइन आवेदन आए हैं। हालांकि आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एचपीयू प्रवेश परीक्षा कब करवाएगा।

विज्ञापन


इस पर स्थिति अभी साफ नहीं है। इस प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर ही विवि काउंसलिंग कर निजी और सरकारी संस्थानों की सीटों का मेरिट आधार पर आवंटन करता है। पिछले सत्र में विवि ने बीएड की ऑनलाइन काउंसलिंग का सफल प्रयोग किया है। इस बार भी ऑनलाइन ही काउंसलिंग कर सीटें आवंटित होंगी। हालांकि, कोरोना के बीच विवि के लिए प्रवेश परीक्षा करवाना बड़ी चुनौती रहेगा। 

छात्राओं का अधिक रुझान, 13 हजार आवेदन
महिलाओं के सबसे पसंदीदा प्रोफेशन टीचिंग का रुझान अभी भी कम नहीं हुआ है। बीएड की कुल 8,300 सीटों के लिए आए साढ़े 17 हजार आवेदनों में से 13 हजार से अधिक छात्राओं के आवेदन हैं। करीब 4300 छात्रों ने इसके लिए आवेदन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें