दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग फेडरेशन कप प्रतियोगिता में कुल्लू की बेटियों के हुनर का डंका बजा है। महिला खिलाड़ियों ने नौ पदकों पर कब्जा किया है। इनमें छह गोल्ड, दो सिल्वर और एक कांस्य पदक शामिल है।
जिला किक बाक्सिंग के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में पहले दो दिन के खेल में हिमाचल की टीम ने नौ पदक जीते। इनमें छह स्वर्ण पदक कुल्लू जिला के खिलाड़ियों जीते। पर्व पठानिया ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगातार छठे स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
क्षितिज वर्मा, आरती, सुकृति, मंजू, तान्या ने स्वर्ण पदक जीता। वर्षा, श्रेया गुलेरिया और काव्या ने सिल्वर मेडल जीता। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इससे पहले भी कुल्लू जिला की टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी खेल दक्षता का लोहा मनवा चुकी है। जिला किक बाक्सिंग के चेयरमैन अश्विनी महंत, हिमाचल ब्राह्मण सभा कोर कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन गौतम,
जिला किक बॉक्सिंग के मुख्य सलाहकार व मीडिया प्रभारी धर्मचंद यादव, संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा, राजीव रूपल, कनिष्ठ अभियंता अजय गुलेरिया ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।