दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में अंडर ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए तैयारी शुरु हो गई है। इस बार पूर्वोत्तर राज्यों(नॉर्थ ईस्ट) केछात्रों के लिए दाखिला प्रक्रिया को पहले से आसान बनाया जा रहा है।
इन राज्यों के छात्रों के दाखिले में अनुपात को बढ़ाने के लिए इस बार प्रशासन अलग से एक स्पेशल दाखिला सेल का गठन करेगा। इस सेल केमाध्यम से पूर्वोत्तर राज्यों केछात्रों की दाखिले व उससे जुड़ी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय का मानना है कि देश केविभिन्न राज्यों खासकर पूर्वोत्तर राज्यों से एसटी श्रेणी के तहत आवेदन कम आते हैं। कट ऑफ में गिरावट के बावजूद सीटें नहीं भर पाती हैं।
एसटी श्रेणी में कम दाखिले को ध्यान में रखते हुए प्रशासन इन समुदायों तक पहुंचने के लिए विशेष प्रयास करेगा। इसकेलिए इन राज्यों के प्रिंसिपल व स्कूल से भी संपर्क किया जाएगा। जिससे कि उन्हें डीयू केकोर्सेज व उससे जुड़ी प्रक्रिया केसंबंध में बताया जाएगा।
पूर्वोत्तर राज्यों के स्थानीय आयुक्तों से भी संपर्क साधा जाएगा। प्रशासन का मानना है कि इसका लाभ यह होगा कि वह अपने यहां पढने वाले छात्रों को डीयू दाखिला प्रक्रिया के संबंध में बता सकेंगे।
सेल के गठन केसाथ ही प्रत्येक कॉलेज में इन छात्रों की मदद के लिए एक नोडल अधिकारी भी होगा। जो कि केवल पूर्वोत्तर राज्यों से जुड़े छात्रों के दाखिलों को देखेंगे। इससे लाभ यह होगा कि ना केवल छात्रों को अतिरिक्त सहायता मिलेगी बल्कि एसटी श्रेणी की सीटें भरने में मदद मिलेगी।