राजस्व विभाग के अनुसार बिलासपुर में 31, चंबा में 68, हमीरपुर में 80, कांगड़ा में 220, किन्नौर में 19, शिमला में 174, मंडी में 115, सिरमौर में 52, सोलन में 63, ऊना में 69 पटवारियों के पद भरे जाएंगे।
आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास रखी गई है। सामान्य श्रेणी को 300 और आरक्षित वर्ग को 150 रुपये की फीस चुकानी होगी।
आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों के लिए मुहाल के 89 पद आरक्षित रखे गए हैं। सेटलमेंट के 262 में से 26 पद आर्थिक तौर पर कमजोर अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन संबंधित जिला उपायुक्त के कार्यालय में जमा करवाना होगा।