हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा HSSC जूनियर इंजीनियर भर्ती 2019 लिखित परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट यानी hssc.gov.in पर उपलब्ध है।
आपको बता दें कि HSSC JE परीक्षा 31 अगस्त और 1 सितंबर, 2019 को आयोजित की गई थी। जून 2019 के महीने में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा जूनियर इंजीनियर के विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा के लिए नोटिस जारी किया गया था।
लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक की मदद से HSSC JE आंसर-की 2019 डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां दिए गए चरणों का पालन करके आंसर-की भी डाउनलोड कर सकते हैं।