फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंकों के कर्मचारी भी 45 साल तक दे पाएंगे एचएएस परीक्षा

Sun, 23 Apr 2017 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में सहकारी बैंकों के कर्मचारी भी एचएएस की परीक्षा 45 साल की उम्र तक दे पाएंगे। ये व्यवस्था सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों के अलावा राज्य सरकार के सहकारी बैंकों के कर्मचारियों के लिए भी लागू होगी। शनिवार को राज्य सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना को लागू कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों निर्णय लिया है कि सरकारी कर्मचारी 45 साल की आयु तक एचएएस की परीक्षा दे पाएंगे। अभी तक इस परीक्षा को 42 साल की उम्र तक ही दे पाने की व्यवस्था थी। आम उम्मीदवारों बजाय ये छूट केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए है।

इनमें अनुबंध कर्मचारी भी शामिल हैं। हिमाचल सरकार ने शनिवार को अपने राजपत्र में इसकी अधिसूचना प्रकाशित कर दी है। ऐसे कर्मचारियों ने अगर किसी भी साल के जनवरी महीने तक 45 साल की उम्र को पूरा नहीं किया है तो ही उससे पहले ही परीक्षा के लिए ये व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें