फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार तीसरी बार नेशनल चैंपियन बनीं हिमाचल की बेटियां

Wed, 31 Jan 2018 09:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल में हिमाचल की बेटियों का डंका एक बार फिर बजा है। सूबे की महिला फिस्टबाल टीम ने 11वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीत ली है। टीम ने तमिलनाडु को फाइनल में हराकर तीसरी बार हिमाचल की झोली में यह खिताब डाला है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय फिस्टबाल प्रतियोगिता 26 से 28 जनवरी तक हुई। लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने के बाद टीम में खुशी का माहौल है। उधर, पुरुष वर्ग की प्रदेश टीम को तमिलनाडु के साथ खेले गए फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

लड़के और लड़कियों के वर्ग के फाइनल मुकाबले रविवार रात को खेले गए। भारतीय फिस्टबाल संघ के कोषाध्यक्ष प्रताप जस्टा ने बताया कि हिमाचल की महिला टीम लगातार तीसरी बार नेशनल चैंपियन बनी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के साथ खेले गए फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि लड़कों के वर्ग में सूबे की टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। 

लड़कियों की टीम में भावना, रमा वर्मा, अंजली, रंजना, मंजना, प्रतिभा, कल्पना, अमिता, गोरिका, मुस्कान के अलावा टीम मनेजर रीमा वर्मा एवं टीम कोच देवेंद्र जस्टा शामिल हैं।
विज्ञापन


पुरुषों की टीम में ज्ञान, रजत, योगेश शर्मा, विक्रम ठाकुर, विक्रांत, अभिमन्यु, ईकशवाकु, अंकुश और आयुष के अलावा टीम कोच अमर सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें