फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल शिक्षा बोर्ड छह दिसंबर से आयोजित करेगा 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

Thu, 21 Oct 2021 04:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 दिसंबर तक होंगी। 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं छह से 10 दिसंबर और जमा दो की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 से 20 दिसंबर तक होंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 की टर्म-एक में 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का संचालन आंतरिक रूप से स्थल पर प्रश्नपत्र सेट कर निर्धारित की गई तिथियों में होगा। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2021-22 की टर्म-एक की प्रैक्टिकल परीक्षाएं छह दिसंबर से लेगा। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 दिसंबर तक होंगी। 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं छह से 10 दिसंबर और जमा दो की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 से 20 दिसंबर तक होंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 की टर्म-एक में 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का संचालन आंतरिक रूप से स्थल पर प्रश्नपत्र सेट कर निर्धारित की गई तिथियों में होगा।

विज्ञापन


प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए बोर्ड स्कूलों को प्रश्नपत्र मुहैया नहीं करवाएगा, बल्कि स्कूलों को अपने स्तर पर ही प्रश्नपत्र सेट करना होगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन में नियुक्त स्टाफ के साथ परीक्षार्थियों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए आधा घंटा पूर्व अपने विद्यालय में उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। उन्हें सैनिटाइजर या साबुन से हाथ धुलवाने के बाद ही परीक्षा भवन में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा हाल में भी उचित दूरी अपनाते हुए ही बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें