हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के टीजीटी आर्ट्स टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) में एक ही प्रश्न दो बार पूछ लिया है। इससे अभ्यर्थी असमंजस में रहे। दो बार पूछे इस प्रश्न के दोनों बार दिए गए चार-चार ऑप्शन में केवल एक ऑप्शन में भिन्नता थी, जबकि प्रश्न और इसके तीन ऑप्शन दोनों बार एक समान दिए गए।
अभ्यर्थियों ने बताया कि टीजीटी आर्ट्स टेट की बी सीरीज में प्रश्न नंबर एक बुद्धि अपने आस-पास की समायोजन योग्यता है, किसने कहा? पूछा गया।
इसके स्पीयरमैन, बिनेट, जीन पियाजे और इनमें से कोई नहीं का ऑप्शन दिया गया। प्रश्न पत्र में यही प्रश्न नंबर 12 के रूप में पूछा गया। इसमें उत्तर के रूप में बोर्ड ने स्पीयर मैन, टेरमैन, जिन पियाजे और इनमें से कोई नहीं का ऑप्शन दिया गया था।