राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर में होने वाली डीएलएड की परीक्षाओं के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब परीक्षार्थी पांच अक्तूबर के बजाय 10 अक्तूबर तक बिना विलंब शुल्क आवेदन कर सकते हैं।
इसके बाद 15 अक्तूबर तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है। उधर, राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि निर्धारित तिथि तक कई अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाए हैं।
ऐसे में अभ्यर्थियों ने तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की थी। अभ्यर्थियों की मांग को ध्यान में रखकर बोर्ड ने यह फैसला लिया। इसके बाद तिथि को नहीं बढ़ाया जाएगा।