फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र से एमसीए की पढ़ाई भी करवाएगा हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय

Tue, 23 Jun 2020 09:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
केंद्रीय विवि धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय विवि धर्मशाला नए सत्र से एमसीए की पढ़ाई भी करवाएगा। 28 जून प्रवेश की अंतिम तिथि तय की गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कोर्स तीन साल का होगा और इसमें छह सेमेस्टर होंगे। प्रवेश की पूरी जानकारी सीयू ने वेबसाइट पर जारी की है। अध्ययन कार्यक्रम में पहले सेमेस्टर की फीस 13,300 रुपये रहेगी। पांच सेमेस्टरों की करीब 9600 के करीब फीस रहेगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कंप्यूटर विज्ञान और सूचना विज्ञान विभाग के अध्यक्ष संदीप सूद ने बताया कि विवि में इस सत्र से मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन शुरू किया गया है।

विज्ञापन


आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून तय की गई है। इधर, सीयू प्रबंधन ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए विभिन्न सर्टिफिकेट, स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन प्रोस्पेक्टस, कोर्सों में सीटें, प्रवेश प्रक्रिया और पात्रता की जानकारी विश्वविद्यालय ने वेबसाइट पर जारी कर दी है। शेड्यूल के मुताबिक स्नातकोत्तर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28  जून तय की गई है। स्नातक के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई 2020 रहेगी। पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश के लिए भी आवेदक 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें