केंद्रीय विवि धर्मशाला नए सत्र से एमसीए की पढ़ाई भी करवाएगा। 28 जून प्रवेश की अंतिम तिथि तय की गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कोर्स तीन साल का होगा और इसमें छह सेमेस्टर होंगे। प्रवेश की पूरी जानकारी सीयू ने वेबसाइट पर जारी की है। अध्ययन कार्यक्रम में पहले सेमेस्टर की फीस 13,300 रुपये रहेगी। पांच सेमेस्टरों की करीब 9600 के करीब फीस रहेगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कंप्यूटर विज्ञान और सूचना विज्ञान विभाग के अध्यक्ष संदीप सूद ने बताया कि विवि में इस सत्र से मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन शुरू किया गया है।