फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सीयू ने रद्द की पीजी अध्ययन की प्रवेश परीक्षा

Sat, 18 Jul 2020 10:40 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश ने पीजी अध्ययन कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा को रद्द कर दिया है। साथ ही पीजी अध्ययन कार्यक्रमों में आवेदन तिथि को भी 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। सीयू प्रबंधन ने यह फैसला कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न हुई स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय विश्वविद्यालय में 26 जुलाई को पीजी अध्ययन कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा लेना सुनिश्चित किया था। लेकिन कोरोना महामारी के बाद की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए सीयू प्रबंधन ने इस प्रवेश परीक्षा की तिथि को फिलहाल टाल दिया है।

विज्ञापन


वहीं सीयू प्रबंधन ने पीजी अध्ययन कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि को भी 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई रखी गई थी। सीयू प्रबंधन के अनुसार 15 जुलाई तक विभिन्न 25 पीजी अध्ययन कार्यक्रमों के लिए आवेदन मांगे थे। इस दौरान सीयूएचपी के पास करीब 7000 अभ्यर्थियों ने पीजी अध्ययन कार्यक्रमों के लिए आवेदन किए था, जिसकी प्रवेश परीक्षा 26 जुलाई को निर्धारित की गई थी। 

विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा पर असमंजस

जानकारी के अनुसार सीयू की पीजी अध्ययन कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा पर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। क्योंकि सितंबर माह तक परीक्षा करने की बात कही गई है और नए सिलेबस को अक्तूबर माह से शुरू करने की योजना है।

ऐसे में पीजी अध्ययन कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा होगी या नहीं इस पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पीजी अध्ययन कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा को स्थगित किया गया है। पहले यह परीक्षा 26 जुलाई को होनी थी, लेकिन कोरोना के चलते इसे आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। - डॉ. संजीव शर्मा, परीक्षा नियंत्रक, सीयूएचपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें