फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस के छात्र वर्ग में हिमाचल, पंजाब को कांस्य

Mon, 23 Apr 2018 12:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मपुर (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

 ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ टेबल टेनिस प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। जबकि कर्नाटक व उत्तराखंड को सिल्वर और हिमाचल, पंजाब को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन


छात्रा वर्ग में भी तमिलनाडु को गोल्ड, पंजाब व आंध्र प्रदेश को सिल्वर, जबकि हिमाचल व उत्तराखंड को कांस्य पदक हासिल किया है। कुमारहट्टी में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सैजल ने समापन समारोह की अध्यक्षता की और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। साधनों की कमी है। साधनों को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। 
विज्ञापन


एक भारत श्रेष्ठ भारत की सोच देश के प्रधानमंत्री की है। उनका सपना है कि भारत के हर भाग में तरक्की हो, बच्चों व खिलाड़ियों को हर जगह एक जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध हों। 

जब देश के खिलाड़ी कुश्ती, कबड्डी व बैडमिंटन में अच्छा कर सकते हैं तो अन्य खेलों में भी प्रयास करने होंगे। प्रतियोगिता में आठ राज्य उत्तराखंड,  जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और केरल की चार टीमों के 48 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

हिमाचल ने उत्तराखंड, कर्नाटक की संयुक्त टीम दी करारी मात

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत आपसी खेल भावना व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय के तहत युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से विभिन राज्यों में हैंडबाल महिला और पुरुष वर्ग के मैच करवाए जा रहे हैं। 

इसी कड़ी में कुल्लू के ढालपुर मैदान में महिला वर्ग का मैच हिमाचल और उत्तराखंड व कर्नाटक की संयुक्त टीमों के मध्य खेला गया। इस मैच का आयोजन हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ व कुल्लू हैंडबॉल संघ के संयुक्त तत्वालधान में किया गया।

मैच में बतौर मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश सरकार में खेल मंत्री गोविंद ठाकुर शिरकत की। मैच में हिमाचल की महिला टीम ने उत्तराखंड व कर्नाटक की संयुक्त टीम को 14-4 से पराजित किया।

हिमाचल की तरफ से मेनिका व दीपा ने 4-4 गोल, निधि ने 3, बबिता ने 2 गोल, वहीं शालिनी ने 3 गोल किए। उत्तराखंड व कर्नाटक की तरफ से शरण्या ने 4, राशि ने 2 सोहना ने 4 गोल किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि गोविंद ठाकुर को हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के महासचिव नंद किशोर शर्मा व उपप्रधान आशीष ढिल्लों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल,

बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी, क्रिकेट संघ के जिलाध्यक्ष दानवेंद्र, गौरव, हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के आईईओ डॉक्टर प्रवेश शर्मा, अंशुल शर्मा, मीडिया इंचार्ज कर्ण चंदेल, अशोक गौतम, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें