परीक्षा केंद्र में जैमर होने के बावजूद छात्रों ने नकल के लिए अत्याधुनिक तरीके का इस्तेमाल किया।
- फोटो : Demo pic
प्रदेश के भावी इंजीनियर नकल के सहारे परीक्षाओं में अच्छे अंक लेना चाहते हैं। ऐसा ही हाइटेक मामला जिला कांगड़ा में परीक्षा के दौरान सामने आया। बीटेक सातवें सेमेस्टर के दो छात्रों को नकल करते पकड़ा गया।
परीक्षा केंद्र में जैमर होने के बावजूद छात्रों ने नकल के लिए अत्याधुनिक तरीके का इस्तेमाल किया। टेक्निकल यूनिवर्सिटी के उड़नदस्ते शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण पर थे। एक उड़नदस्ता कांगड़ा जिले के एक प्राइवेट कॉलेज में निरीक्षण करने पहुंचा।
फ्लाइंड स्क्वायड ने परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे, जैमर और अन्य उपकरणों समेत परीक्षा के संचालन का निरीक्षण किया। टीम की नजर परीक्षा हाल में बैठे दो छात्रों पर पड़ी। तलाशी के दौरान पाया कि दोनों छात्र महंगे स्मार्टफोन पर व्हाट्सऐप के जरिये प्रश्न हल कर रहे थे।