अंडर-19 कैंप में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन भी ले रहे हैं।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अभ्यास नहीं कर पाए। शुक्रवार को बारिश होने के कारण अर्जुन को मैदान में उतरने का मौका नहीं मिला।
हालांकि, खिलाड़ियों ने इंडोर प्रेक्टिस की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बीसीसीआई की एनसीए (नेशनल क्रिकेट एकेडमी) के अंडर-19 कैंप में अन्य खिलाड़ियों के साथ अर्जुन तेंदुलकर भी भाग ले रहे हैं। एकेडमी का यह कैंप 16 मई तक चलेगा।
धर्मशाला में अंडर-19 कैंप में भाग लेने आए अर्जुन तेंदुलकर के लिए कड़ी सुरक्षा का प्रबंध किया गया है। अर्जुन तेंदुलकर को कोच की निगरानी में रखा गया है। बिना कोच की परमिशन के अर्जुन मैदान से बाहर भी नहीं जा सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला को इस बार बीसीसीआई की एनसीए ने अंडर-19 कैंप के लिए चुना है। यहां पर अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ियों को एक माह तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।