पंजाब की सीमा के साथ लगते प्रदेश के ऊना जिला में मौजूदा दौर में कई निजी कॉलेज हैं, लेकिन उच्च शिक्षा के लिए राजकीय महाविद्यालय ऊना छात्रों की पहली पसंद है। कॉलेज साइंस विषय की पढ़ाई के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है। हर वर्ष महाविद्यालय में साइंस संकाय में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ती है। इस कॉलेज ने हिमाचल प्रदेश को कई राजनेता दिए जो संगठनों से लेकर सरकार तक प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञान विषय के लिए मशहूर ऊना कॉलेज
वर्ष 2015 में बीएससी संकाय के छात्र जतिंद्र शर्मा ने प्रदेश स्तर पर मेरिट लिस्ट में छठा स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं वर्ष 2014 में भी बीएससी की छात्रा शिखा ने प्रदेश स्तर पर आठवां स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। ऊना महाविद्यालय जिला का एकमात्र सरकारी कॉलेज है, जहां पर एमबीए व एमसीए प्रोफेशनल कोर्स करवाए जा रहे हैं। एमबीए की छात्रा अनीतिका सांभर ने वर्ष 2014 बैच में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
इन विषयों के लिए आएं ऊना कालेज
ऊना महाविद्यालय में एमबीए, एमसीए, जर्नलिज्म, बीसीए, बीबीए, पीजीडीसीए, एमए अंग्रेजी, एमए राजनीतिक शास्त्र, एमकॉम, बीकॉम, बीएससी कोर्स चलाए जा रहे हैं।
कालेज का इतिहास
पीजी कॉलेज ऊना
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय महाविद्यालय ऊना वर्ष 1968 में स्थापित हुआ। ऊना कॉलेज पहले डीएवी स्कूल के भवन में शुरू हुआ। उस समय महज 50 के करीब विद्यार्थी अध्ययनरत थे। शुरुआती दौर में कॉलेज में केवल आर्ट्स और विज्ञान संकाय ही शुरू हुआ। इसके बाद वर्ष 1990 में
ऊना महाविद्यालय ऊना-नंगल रोड पर शिफ्ट कर दिया गया, जहां सबसे पहले परिसर में साइंस ब्लाक का निर्माण किया गया। वर्ष 1994 में महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय भी शुरू कर दिया गया। इसके बाद महाविद्यालय में अन्य कोर्स बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए, एमबीए व एमसीए, जर्नलिज्म सहित अन्य कोर्स भी विद्यार्थियों को घर द्वार पर मिलने लगे।
हेल्पलाइन- 01975-226035
इन्होंने की यहां से पढ़ाई
1. उद्योग, श्रम एवं रोजगार मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री
2. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक ऊना सतपाल सिंह सत्ती
हॉस्टल सुविधा
कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए एक छात्र हॉस्टल भी है। जहां 40 विद्यार्थियों की रहने की क्षमता रखता है। इसके अलावा लड़कियों के लिए छात्रावास बनाए जाने के लिए भी अंतिम रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
किस विषय में कितनी सीटें
डा.एसके चावला, प्राचार्य
- फोटो : अमर उजाला
रूसा सीबीसीएस यूजी कोर्स मेजर
राजनीतिक शास्त्र 140
इतिहास 140
इंग्लिश 140
अर्थशास्त्र 140
फिजिक्स 140
केमिस्ट्री 140
मैथेमेटिक्स 140
बॉटनी 140
जूलॉजी 140
कॉमर्स 140
हिंदी 140
एमबीए 60
एमसीए 60
बीसीए 60
बीबीए 60
जमा दो की मेरिट लिस्ट यूजी में प्रवेश का आधार
कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों के जमा दो के अंकों के हिसाब से मेरिट लिस्ट बनाई जाती है। सत्र 2015-16 में रूसा के तहत बीकॉम व बीएससी संकाय में न्यूनतम मेरिट लिस्ट 68-70 प्रतिशत अंकों के साथ गई है।
महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र वर्ष 2016-17 के लिए दाखिला प्रक्रिया 21 जून से शुरू की जा रही है, जो 25 जून तक चलेगी। मेरिट लिस्ट के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद 26 व 27 तारीख को मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
महाविद्यालय में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। विद्यार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाता है। सुरक्षा की दृष्टि से महाविद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए गए हैं। प्राध्यापकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत से ही कॉलेज बुलंदियों की ओर अग्रसर है। -डा.एसके चावला, प्राचार्य Published by Arvind Thakur