वन मंत्री राकेश पठानिया के पदभार संभालने के बाद वन अफसरों का कार्यभार बदलने का सिलसिला जारी है। 19 अगस्त को 9 वन अफसरों के कार्यभार बदलने के बाद शनिवार को पांच आईएफएस अधिकारियों के कार्यभार में भी बदलाव किया गया है।
प्रदेश सरकार ने सिविल सर्विस बोर्ड की संस्तुति पर जिन अधिकारियों के तबादले किए हैं, उनमें एपीसीसीएफ इको टूरिज्म रहे संजय सूद को अब एपीसीसीए प्रशासन के साथ एपीसीसीएफ कैंपा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
निदेशक उत्तर वन विकास निगम धर्मशाला रहे प्रदीप ठाकुर को सीसीएफटी धर्मशाला, सीसीएफटी बिलासपुर रहे आरएस पटियाल को निदेशक उत्तर वन विकास निगम, सीसीएफटी धर्मशाला रहे डीआर कौशल को सीसीएफटी बिलासपुर और सीसीएफ वित्त रहे राजेश शर्मा को सीसीएफ इको टूरिज्म लगाया गया है।