फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन होगा तकनीकी विवि का पहला दीक्षांत समारोह

Mon, 25 Feb 2019 10:48 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर का प्रथम दीक्षांत समारोह 26 फरवरी को होगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे और तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर मुख्यातिथि होंगे। एनआईटी हमीरपुर में होने वाले समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दीक्षांत समारोह इस विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह है। इसमें लगभग 66 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 50 को रजत पदक एवं 124 को उपाधियां दी जाएंगी। रविवार को विश्वविद्यालय परिसर में अधिष्ठाता (अकादमिक) एवं जन संपर्क अधिकारी डॉ. कुलभूषण चंदेल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

विज्ञापन


इसमें दीक्षांत समारोह की तैयारियों के विषय में विभिन्न समितियों से गहन चर्चा की गई एवं तैयारियों को पूर्ण रूप दिया गया। डॉ. चंदेल ने बताया कि कुलपति प्रो. एसपी बंसल के दिशा-निर्देशों के अनुसार 12 समितियों का गठन किया गया हैं। इसमें लगभग 70 प्रशासनिक अधिकारी तथा कर्मचारी 15 दिन से इस समारोह के सफल आयोजन को लेकर दिन-रात कार्य करने में जुटे हैं। बैठक में प्रो. विनय चौहान अधिष्ठाता (पीएनडी), संजीवन मनकोटिया (सहायक कुलसचिव), सुरेंद्र शर्मा (सहायक कुलसचिव), राजीव वर्मा (सहायक कुलसचिव), कर्म चंद (सिस्टम एनालिस्ट) तथा कमल किशोर (परियोजना अधिकारी) इत्यादि सहित करीब 40 लोग शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें