राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की अंडर-16 कुश्ती टीम की घोषणा कर दी गई है। 3 और 4 जून को लिए गए ट्रायल में अंतिम 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष भजन लाल, महासचिव चरणदास और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज सिंह ने बताया कि 38 किलोग्राम भार वर्ग में कांगड़ा के सूर्यांश, अंकुश कुमार, 40 किलो वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल ऊना से शिव शर्मा, मंडल से सिद्धार्थ राय, 44 किलोग्राम वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल ऊना से शुभम ठाकुर, सोलन
के राहुल, 48 किलोग्राम वर्ग में बिलासपुर के विजय कुमार, स्पोर्ट्स हॉस्टल ऊना के हर्षदीप, 52 किलो वर्ग में मंडी के अंकुश, सोलन से अनुराग, 57 किलो भार वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल ऊना के अनिरुद्ध, सोलन के प्रदीप, 62 किलो भार वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल ऊना से मुनीश, सोलन के भानू, 68 किलो भार वर्ग में
मंडी के खेमराज, सोलन के करणप्रीत और 75 किलो भार वर्ग में सोलन के गौरव का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता 14 से 16 जून तक उत्तर प्रदेश के मेरठ में होगी। इस मौके पर संघ के सचिव कुलदीप राणा, प्रिंस पठानिया, भगत राम, बाल कृष्ण, आशीष सैणी और रविंद्र अटवाल समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।