फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विवि में प्रवेश के लिए 10 अक्तूबर को होगी परीक्षा

Thu, 27 Aug 2020 11:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में बीवीएससी, पशुपालन तथा बीएससी (ऑनर्स) कृषि में दाखिले के लिए अब प्रवेश परीक्षा दस अक्तूबर को होगी। कृषि विवि में बीवीएससी व बीएससी एग्रीकल्चर में दाखिले के लिए करीब 15 से 16 हजार विद्यार्थी आवेदन करते हैं। इस बार कोरोना के चलते यह परीक्षा देरी से हो रही है। कृषि विवि प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2020 में स्नातक स्तर की बीवीएससी व पशुपालन तथा बीएससी (ऑनर्स) कृषि में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 10 अक्तूबर को लेने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


विवि में मेरिट आधार पर होने वाले प्रवेश के लिए बीएससी फिजिकल साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री व गणित) तथा बीएससी लाइफ साइंस (बॉटनी, जूलॉजी व केमिस्ट्री), बीएससी (ऑनर्स) कम्यूनिटी साइंस, बीटेक (फूड टेक्नालॉजी), एमएससी (कम्यूनिटी साइंस) और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख भी 15 सितंबर तक बढ़ाई गई है। यह जानकारी कृषि विवि के संयुक्त निदेशक डॉ. हृदय पाल सिंह ने दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें