फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के कोटे से विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे 220 पद

Mon, 26 Aug 2019 11:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सैनिक कल्याण विभाग प्रदेश के विभिन्न विभागों में पूर्व सैनिक कोटे से करीब 220 पदों पर भर्ती करेगा। विभाग ने 30 और 31 अगस्त को इन पदों के लिए पात्र पूर्व सैनिकों के साक्षात्कार रखे हैं। साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार विभिन्न विभागों में नियुक्तियां दी जाएंगी। सूबे में पूर्व सैनिकों के कोटे से फिटर, ड्राफ्ट्समैन, सर्वेयर, इलेक्ट्रिशियन, म्यूजिशियन, जेई इलेक्ट्रिकल, जेई सिविल और स्वास्थ्य विभाग में पैरामेडिकल स्टाफ के पद भरे जाने हैं। 

विज्ञापन


30 अगस्त को विभाग ने ड्राफ्ट्समैन, फिटर, इलेक्ट्रिशियन के साक्षात्कार रखे हैं। अन्य पदों के लिए साक्षात्कार 31 अगस्त को होंगे। सैनिक कल्याण विभाग के सौजन्य से ड्राफ्ट्समैन के 24, फिटर के 8, इलेक्ट्रिशियन के 23, सर्वेयर के 4, म्यूजिशियन के 6, जेई इलेक्ट्रिकल के 42, जेई सिविल के 21 और स्वास्थ्य विभाग में पैरामेडिकल स्टाफ के 92 पद भरे जाएंगे। विभाग ने इन पदों के लिए पात्र पूर्व सैनिकों को साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर भेजे हैं।

पात्र अभ्यर्थियों की सूची भी विभाग अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेगा। यदि इन पदों के लिए पात्र पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर नहीं मिले होंगे तो वे विभाग की वेबसाइट पर अपलोड सूची में अपना नाम देखकर साक्षात्कार में दस्तावेजों सहित भाग ले सकते हैं। उधर, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि 30 और 31 अगस्त को 220 विभिन्न पदों के लिए पूर्व सैनिकों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके लिए पात्रों को कॉल लेटर भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें