राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च-2019 जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के आरएलडी घोषित का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से परिणाम हासिल कर सकते हैं।
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि पुनर्मूल्यांकन को आवेदन करते समय प्रमाण पत्र जमा न करवाने वाले अभ्यर्थियों को आरएलडी घोषित किया गया था। ऐसे अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र जमा करवाने का समय दिया गया था।