वही, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने कनिष्ठ कार्यालय सहायक पोस्ट कोड 723 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इन पदों के लिए 4133 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 2802 अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकृत हुए। लिखित परीक्षा में 1490 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, 1312 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
लिखित परीक्षा के आधार पर 27 अभ्यर्थी अगामी प्रक्रिया के लिए चयनित हुए। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि मूल्यांकन परीक्षा के बाद सात अभ्यर्थी 723001202, 723001460, 723001980, 723002104, 723002310, 723002498, 723002755 उत्तीर्ण हुए हैं।